{"_id":"5901dc914f1c1bb365c0f15a","slug":"daily-rashiphal-28th-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतीत को भूलकर भविष्य के बारे में सोचें धनु राशि वाले, पढ़ें राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
अतीत को भूलकर भविष्य के बारे में सोचें धनु राशि वाले, पढ़ें राशिफल
Fri, 28 Apr 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानिए आज का दिन सभीराशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अतिरिक्त काम
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको अपनी आंखों की परेशानी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
वृष राशि: आपकी योग्यता दिलाएगी लाभ
3 of 13
वृष राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। आज आप पाएंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपकी जान पहचान, आपके प्रयास से या आपकी योग्यता की वजह से सम्भव हुआ है। यह आपके लिए और आपकी कम्पनी के लिए लाभदायक हो सकता है। इस अच्छे कदम के लिए आपको कम्पनी से प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: पदोन्नति के मिलेंगे मौके
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। यदि आप अभिभावक हैं तो अपने विवाहित बच्चों के संबंध में अपनी सीमाएं निश्चित कर लें। आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिए लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति या पदोन्नति के अवसर देगा। जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज आपको बीमारी में आराम मिलेगा बस आप खान-पान और अपनी जीवन शैली में सुधार लाएं, जिससे आपको फायदा मिले।
विज्ञापन
कर्क राशि: परिवार वालों की सेहत का रखें ध्यान
5 of 13
कर्क राशि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें, लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से इंटरनेट के माध्यम से आपकी खोज का कोई पार्टनर मिल सकता है। इसके साथ बन्धन या विवाह योग की पूरी संभावना है। नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। पैसा कमाने के साथ साथ अपने करियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।