जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
व्यावसायिक मामलों में शुभ रहेगा तुला राशि वालों का दिन, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: रिश्तों के बीच गलतफहमी ना होने दें
अपने और दोस्त के बीच कोई भी गलतफहमी ना पलनें दें। उनसें बात करके इस बात की वजह जानने की कोशिश करें। अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपके और आपके दोस्तों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है तो उससे दूर ही रहें। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। अगर आप जिम में तीस मिनट भी रहेंगे तो आप बेहतर महसूस करेंगे। घर में तीस मिनट व्यतीत करने से अच्छा है आप जिम में काम करें।
वृष राशि: साझेदारी काम के फायदा नहीं
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो, लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने साथी के लिए योग्य उपहार की खोज आपके प्यार को और अधिक बढ़ाएगी। अपनी दिल की चाहतों को अपने साथी के समक्ष रखने में न हिचकिचाएं। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हें सभी की मदद से राहत मिलेगी। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। आज आपको डॉक्टर के पास जांच के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक हों मगर फिर भी आज आपको जांच करानी होगी। दांत के डॉक्टर से समय लें ताकि आज ही सफाई करा सकें। जो भी फैसला आज आप लेंगे वह आपकी भविष्य में लाभदायाक होगा।
मिथुन राशि: आर्थिक लाभ मिलने के संकेत
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुखी ना करें। जंगली इलाकों की तरफ घूमने जाना मजेदार होगा पर खतरनाक भी, इसलिए इसके लिए तैयार रहें। यदि आप आईटी उद्योग में हैं तब संभव है कि आपको विदेश जाना पड़े। इस अवसर का लाभ उठाएं। काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। आज बल्डशुगर की समस्या आपके लिए बनी रहेगी। अगर आपको लगता है कि बल्डशुगर की समस्या बढ़ती जा रही है, आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। बाद में पछताने से अच्छा है कि पहले ही आप खुद को सुरक्षित रखें।
कर्क राशि: शारीरिक दर्द कर सकता है परेशान
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है। आज आपको वो खास मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ- साथ प्रशंसा व प्रसिद्धि भी पा सकेंगें। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए, इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा। आज आप दर्द से परेशान हो सकते हैं इसलिए दर्द की गोली लें, उससे आपको आराम मिलेगा। आज आपके सहने की क्षमता कम ही जाएगी, इसलिए वही करें जिससे आपका दर्द कम हो जाए।