{"_id":"919c79f8-c204-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"rapist-arrested-after-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसेप्सनिस्ट से दुष्कर्म, छह साल बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसेप्सनिस्ट से दुष्कर्म, छह साल बाद आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
रिसेप्सनिस्ट से दुष्कर्म करने के आरोपी फाइनेंस कंपनी के मालिक को पुलिस ने छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वी रंगनाथन ने बताया कि आरोपी नीरज कुमार (34) मूलत: झज्जर हरियाणा का रहने वाला है।
2005 में वह दिल्ली आया और 2007 में विकासपुरी इलाके में एक फाइनेंस कंपनी खोली। उसकी कंपनी की रिसेप्सनिस्ट ने 2007 में थाने में शिकायत की कि नीरज उसे न्यू महावीर नगर स्थित किराए के मकान पर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। बाद में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम ने नीरज को बसुंधरा गाजियाबाद स्थित होली कंट्री अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी हर पांच माह में अपना ठिकाना बदल रहा था।
विज्ञापन