{"_id":"66fb47065199b7a9d21b770956948b21","slug":"kejriwal-far-wiser-than-me-says-sheila-dikshit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझसे कहीं ज्यादा समझदार हैं केजरीवालः शीला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझसे कहीं ज्यादा समझदार हैं केजरीवालः शीला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Dec 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित इस बार विधानसभा चुनावों में मिली शिकस्त को स्वीकार कर चुकी हैं और सोमवार को उन्होंने इसकी वजह भी गिनाईं।
शीला दीक्षित ने कहा कि इसके लिए उनसे कहीं ज्यादा कांग्रेस जिम्मेदार है और चुनावों में हार की एक वजह जरूरी समर्थन न मिलना भी है।
BJP-AAP दोनों बोलीं 'पहले आप', दिल्ली का पेंच फंसा
उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा, "मुझे अपनी पार्टी की तरफ से वह समर्थन नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था।" उन्होंने माना कि पार्टी की इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए था।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केजरीवाल और उनके समूह को कम करके आंका। यह पूछने पर कि वह अरविंद केजरीवाल को कोई संदेश देना चाहती हैं, इस पर शीला ने कहा, "वह मुझसे कहीं ज्यादा समझदार हैं।"
दिग्गजों पर झाड़ू चली, AAP की 3 महिलाएं बनीं MLA
केजरीवाल ने उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 25 हजार से ज्यादा वोट से हराया है। दिल्ली में त्रिशंकु नतीजे आए हैं, जिनमें भाजपा को 32 और आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली हैं।
शीला दीक्षित ने कहा कि इस हार की वजह एक-दो नहीं, बल्कि कई हैं और इन पर चर्चा होगी। समीक्षा बैठक में बात की जाएगी। देखा जाएगा कि हमसे चूक कहां हुई है।