{"_id":"b16a1f8243f9fca68931a471b45b6fe7","slug":"reaction-on-modi-s-selection","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव बोले, समुद्र मंथन के बाद निकला अमृत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उद्धव बोले, समुद्र मंथन के बाद निकला अमृत
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा संसदीय बोर्ड की मुहर के बाद मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद मोदी को बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
मोदी की ताजपोशी के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मंथन के बाद आखिरकार अमृत निकला।
वहीं भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्विटर लिखा कि नरेंद्र भाई को बधाई देते हुए कहा कि आपके करिश्माई
व्यक्तित्व में हम जरूर लोकसभा का चुनाव जितेंगे।
पढ़ें, मोदी पीएम उम्मीदवार, आडवाणी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत नए कीर्तिमान को छुएगा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि वह मोदी को बधाई देती हैं और उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश आगे बढ़ने के तैयार है।
विज्ञापन
पढ़ें, मोदी की ताजपोशी, पर आडवाणी ने फोड़ा चिट्ठी बम
सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील और पूर्व भाजपा सांसद राम जेठमलानी ने कहा कि ये लोकतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्धी है। देश को एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत है, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है।
पढ़ें, चुनाव जीतने के लिए जान लड़ा दूंगाः मोदी
बिहार से हमेशा मोदी को लेकर मोर्चा संभालने वाले बिहार के पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये भारत की जीत है और बीजेपी ही भारत का भविष्य है।
पढ़ें, जिसकी उंगली पकड़कर चले उसी का झटका हाथ
बोले पूर्व सहयोगी
एनडीए के पूर्व सहयोगी जेडीयू प्रमुख शरद यादव ने कहा कि इस बात का अंदाजा एक साल पहले से था। इसलिए वह भाजपा से दूर हो गए। उन्होंने कहा कि सेक्यूलरिस्म देश की आत्मा है, यह भाजपा को याद रखना चाहिए।
सिब्बल बोले हमारी दीपावली बाद में मनेगी
मोदी की उम्मीदवारी पर व्यंग्य करते हुए कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि आज उनकी दीपावली है, हमारी दीपावली बाद में मनेगी। कपिल सिब्बल ने मोदी को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया।