{"_id":"50efd00d4204e2400f6b36a3b5e71e38","slug":"male-hormone-can-boost-female-fertility","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है यह उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है यह उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
घर में नन्हीं किलकारी की चाहत है तो आपके लिए खुशखबरी है। हाल में हुए शोध में महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने का एक नया उपाय खोजा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें - गर्भनिरोधक गोलियों से हो सकता है यह खतरा
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का दावा है कि पुरुषों के शरीर में मौजूद हार्मोन - एंड्रोजन की मदद से महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाई जा सकती है और इसके जरिए आईवीएफ थेरेपी से प्रजनन संभव हो सकता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्ट्र स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि एंड्रोडन की मदद से महिलाओं में फोलिकल बढ़ाने में मदद मिल सकती है जिससे अंडों के उर्वर होने की संभावना अधिक होता है।
शोधकर्ता स्टीफन आर हेम्स के अनुसार, ''हमारे शोध के आधार पर यह तो मान सकते हैं कि महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में पुरुषों को हार्मोन को दरकिनार नहीं कर सकते। हालांकि इस विषय पर अभी और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।''
यह शोध प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑप साइंसेज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।