{"_id":"8fe8ea7e06f21983a6623929b1b8a555","slug":"contraceptive-pills-can-cause-multiple-sclerosis","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भनिरोधक गोलियों से हो सकता है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्भनिरोधक गोलियों से हो सकता है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Mar 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
नियमित रूप से गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन महिलाओं की मानसिक सेहत के लिए एक खतरे की वजह हो सकता है। हाल में हुए शोध में ऐसा दावा किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें - गर्भवती महिलाओं के लिए पेरासिटामोल का बड़ा है यह नुकसान
अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी में प्रस्तुत शोध की मानें तो नियमित तौर पर गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करने वाली महिलाओं में मल्टिपल सिरोसिस नामक रोग का रिस्क 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
पढ़ें - प्रेगनेंसी में पपीता: फायदेमंद या नुकसानदायक
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि 20 से 40 वर्ष की आयु तक की महिलाओं में गर्भनिरोधक दवाओं से इस खतरे की अधिक आशंका है।
शोध में यह भी माना गया है कि कम उम्र में मोटापे की शिकार महिलाओं में यह खतरा और भी अधिक होता है क्योंकि उनके शरीर में संबंधित हार्मोन अधिक बनते हैं।
शोध के दौरान गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करने वाली 3,050 महिलाओं का अध्ययन किया गया है और इस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।