{"_id":"80a86dcb1be1bc59631fe5cb5c7d8598","slug":"should-pregnant-women-eat-papaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेगनेंसी में पपीता: फायदेमंद या नुकसानदायक","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
प्रेगनेंसी में पपीता: फायदेमंद या नुकसानदायक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
क्या प्रेगनेंसी में पपीता खाना खतरनाक है? इस पर कई रिसर्च आ चुके हैं। कई डॉक्टरों का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान पका हुआ पपीता खाना सेफ है। इसको खाने से पाचन तंत्र भी अच्छे से कार्य करता है।
विज्ञापन
पढ़ें - गोभी को बादी समझते हैं तो जरूर जानें इसके 10 फायदे
विज्ञापन
ब्रिटिश जरनल ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार कच्चा पपीता खाना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि पपीते के लिसलिसे पदार्थ में पेप्सिन पाया जाता है, जो कि यूट्रस में संकुचन पैदा करता है, जिससे मिसकैरेज की आशंका रहती है। इसमें मौजूद लेटेक्स से भी कई महिलाओं को एलर्जी होती है।
विज्ञापन
पढ़ें - वजन घटाने से लेकर ताकत बढ़ाने तक, कटहल के 10 फायदे
कुछ लोगों का मानना है कि प्रेगनेंसी के दौरान पपीता खाने से मितली और सुबह की सुस्ती में आराम मिलता है, लेकिन पका पपीता। कच्चा या अधपका पपीता प्रेगनेंसी के दौरान वर्जित माना गया है।
ऐसे में इसको खाने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह लें। पपीते को हमेशा सामान्य तापमान पर ही रखें। फ्रिज में रखने से पहले ब्राउन पेपर में इसे लपेट दें, ताकि यह फ्रेश रहे।