{"_id":"9aa7615e-ac0e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gayle-slams-fastest-century-in-cricket-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट इतिहास में गेल के नाम सबसे तेज शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट इतिहास में गेल के नाम सबसे तेज शतक
बंगलुरू/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Apr 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल ने आईपीएल में 30 गेंदों पर शतक जड़ इतिहास रच दिया है। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने इतने गेंदों में शतक नहीं बनाया है।
विज्ञापन
आईपीएल के 31वें मैच में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने 30 गेंदों पर 8 चौके और 11 छक्के की मदद से शतक लगाया। गेल की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 263 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
इससे पहले टी20 मैचों में सबसे तेज शतक (34 गेंद) एंड्रयू सायमंडस के नाम है।
जबकि अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड शाहिद आफरीदी के नाम है। आफरीदी ने 37 गेंद पर श्रीलंका के खिलाफ 1996 में शतक लगाया था।
आईपीएल के इतिहास में अब तक का सबसे तेज शतक यूसुफ पठान के नाम था। राजस्थान की तरफ से खेलते हुए पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। इस पारी में पठान ने 9 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन