{"_id":"e81a31ea-ce6f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rajasthan-royals-co-owner-raj-kundra-surrenders-passport-to-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज कुंद्रा के बाद अब शिल्पा की बारी, होगी पूछताछ!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राज कुंद्रा के बाद अब शिल्पा की बारी, होगी पूछताछ!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Jun 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा के बाद अब उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी की बारी है जिनसे आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी को लेकर पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक शिल्पा के अलावा टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ से भी पूछताछ की जा सकती है।
रॉयल्स के मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की थी। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में उन्होंने ये बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने बताया है कि बुधवार को की गई पूछताछ में राज कुंद्रा ने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की बात स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि राज कुंद्रा अपनी ही टीम पर सट्टा लगाते थे।
विज्ञापन
राज कुंद्रा के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने अपना पासपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। टीवी रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें देश न छोड़ने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राज कुंद्रा से 12 घंटे पूछताछ की।
अब मालिकों तक जांच की आंच
पुलिस ने बुधवार को उनके दोस्त उमेश गोयनका को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। साकेत कोर्ट में सीआरपीसी के सेक्शन 164 के तहत उमेश के बयान भी दर्ज कराए गए हैं।
पुलिस के लिए कुंद्रा अहम
पुलिस ने पूछताछ में कुंद्रा से मुख्य रूप से सट्टेबाजी को लेकर ही सवाल किए हैं। इस मामले में उन्हें पुलिस ‘महत्वपूर्ण व्यक्ति’ मान रही है।
कुंद्रा को गुरुवार को फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है। हालांकि बुधवार रात वे पूछताछ खत्म होने के बाद मुंबई लौट गए।
गिरफ्तारी की आशंका
विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव से जब पूछा गया क्या पूछताछ के बाद राज को गिरफ्तार किया जा सकता है और शिल्पा शेट्टी से भी सवालों का सामना करने बुलाया जा सकता है तो उन्होंने कहा कि तफ्तीश जारी है।
राज कुंद्रा ने फिक्सिंग के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। श्रीवास्तव ने बताया कि कुंद्रा को समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
उनसे खासतौर पर तीन मुद्दों पर पूछताछ की गई। पहला, टीम प्रबंधन में उनकी क्या भूमिका है, उनकी (खिलाड़ियों और टीम को लेकर) क्या जिम्मेदारी है और खिलाड़ियों के पास आने वाले बुकी के बारे में क्या उन्हें जानकारी थी।
कुंद्रा की हिस्सेदारी
पूछताछ में ये बात सामने आई है कि कुंद्रा की टीम में सिर्फ 11.7 फीसदी की हिस्सेदारी है। इसके बाद टीम के तीन और मालिक मनोज बडोला (34 फीसदी), चेलाराम मोदी (43 फीसदी) और एंड्रयू मडोक हैं। ये सभी ब्रिटिश एनआरआई हैं।
कुंद्रा से क्रिकेटर श्रीसंत, अजीत चंदीला, अंकित चव्हाण और सिद्धार्थ त्रिवेदी के बारे में भी पूछताछ की गई।
किन मुद्दों पर हुई कुंद्रा से पूछताछ
विशेष पुलिस आयुक्त ने आरोप लगाया कि राज ज्यादा कुछ बता नहीं रहे। जिस तीसरे मुद्दे पर पर उनसे पूछताछ की गई उसके बारे में विशेष पुलिस आयुक्त ने कुछ नहीं बताया।
उन्होंने इतना जरूर कहा कि वह बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं अत: उनसे पूछताछ जरूरी थी। टीम प्रबंधन ने निर्देश दे रखे थे कि मैरियट होटल में सभी पर नजर रखी जाए।
सिद्घार्थ ने किया खुलासा
पुलिस ने बुधवार को राज कुंद्रा और उमेश गोयनका को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की। दरअसल सरकारी गवाह बनने की सहमति दे चुके राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी सिद्धार्थ त्रिवेदी ने खुलासा किया था कि गोयनका ने उनसे अहमदाबाद के एक मैच से पहले पिच और टीम इलेवन की जानकारी मांगी थी।
अब गोयनका के 164 के तहत बयान दर्ज होने से माना जा रहा है कि पुलिस उसे भी सरकारी गवाह बनाने जा रही है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि कुंद्रा स्पॉट फिक्सिंग से तो दूर हैं लेकिन संभवत: वे सट्टेबाजी में शामिल थे।