{"_id":"5947dbad4f1c1b8c1a8b4896","slug":"arrested-for-raping-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
अजमेर के रामगंज थाना पुलिस ने रिश्ते में बहन लगने वाली नाबालिग युवती को बहला—फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता जोधपुर की रहने वाली है और अजमेर अपने दादा-दादी के पास आई हुई थी।
रामगंज थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया कि जोधपुर निवासी नाबालिग छात्रा छुट्टियों में अपने दादा-दादी के पास आई हुई थी। पड़ोस में शादी के दौरान रिश्ते में भाई लगने वाला नदी द्वितीय निवासी पवन चौहान नाबालिग बहन को बहला—फुसलाकर ले गया। पवन उसे विभिन्न शहरों में लेकर गया, जहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पवन को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पीड़िता का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाकर जांच शुरू कर दी गई है।