फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Triple Talaq case in chamba himachal

घर बैठे महिला को दिया तीन तलाक और नाबालिग से कर लिया निकाह

Sun, 10 Sep 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 10 Sep 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Triple Talaq case in chamba himachal

तीन तलाक पर रोक के बावजूद चंबा में एक मुस्लिम महिला को उसके शौहर ने घर के कुछ सदस्यों के साथ बैठक कर कथित सहमति से तलाक दे दिया। मामला हिमाचल के जिला चंबा का है।

विज्ञापन


दस महीने का बच्चा साथ लिए न्याय मांगने नारी अदालत के जागोरी कार्यालय पहुंची पीड़िता के मुताबिक उसकी गैर मौजूदगी में एक तरफा तलाक देने वाले उसके शौहर ने एक नाबालिग युवती से निकाह भी कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक जिस दिन से उसे इस एक तरफा तलाकनामे की इत्तला दी गई है, वह बेहद परेशान है। शिकायत पर नारी

अदालत ने एक तरफा तलाक को गैर कानूनी करार देते हुए महिला को उसके घर पर रहने का फैसला सुनाया है। अदालत यह भी देख रही है कि तलाकनामे की तारीख सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से पहले की है या बाद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारी अदालत ने दिया ये फैसला

Triple Talaq case in chamba himachal

पीड़ित महिला ने अदालत में कहा कि उसे अगस्त महीने में तलाकनामा हो जाने की इत्तला दी गई। उसके शौहर ने घर के चार अन्य लोगों की सहमति की दलील देकर कहा है कि अब वह उसकी बीवी नहीं रही। उसके शौहर ने किसी नाबालिग युवती से निकाह कर लिया है।

अब वह अपने दस महीने के बच्चे को लेकर कहां जाए। उसने सवाल उठाया कि यदि घर पर बैठकर ऐसे फरमान सुनाए जाने लगे तो महिलाओं के साथ अन्याय की रिवायत चल पड़ेगी। महिला की दलीलें सुनने के बाद नारी अदालत ने कहा पीड़िता अपने घर पर ही रहेगी। घरेलू तलाक गैर कानूनी है।

मामले की जांच की जाएगी और दोष साबित होने पर कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। नारी अदालत ने कहा कि इसकी पूरी तहकीकात की कड़ी में उस युवती का मेडिकल भी शामिल होगा जिसके साथ शिकायतकर्ता के शौहर ने निकाय किया है।

मामले को लेकर की जा रही जांच: उमा कुमारी

Triple Talaq case in chamba himachal

नारी अदालत जागोरी की परियोजना समन्वयक उमा कुमारी ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।

महिला को न्याय दिया जाएगा। यह भी देखा जा रहा है कि मामला सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक पर फैसले से पहले का है या बाद का।

जिलाधीश चंबा सुदेश मोख्टा ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी बात है तो मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed