फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CASO in kulgam of jammu Kashmir valley

आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट पर घाटी के कई इलाकों में चला कासो, भड़की हिंसा

Tue, 12 Sep 2017 11:16 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 12 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
CASO in kulgam of jammu  Kashmir valley
सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने कासो चलाया। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर इलाके में सर्च आपरेशन शुरू होते ही लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में भी साझा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान हाजिन इलाके के विजपारा गांव से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


दोनों बाप-बेटा हैं जिनकी पहचान मोहम्मद अयूब लोन और यावर लोन के तौर पर हुई है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों द्वारा मंगलवार दोपहर कासो चलाया गया। सेना की 42 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर) और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा शाहाबाद गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर घर-घर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा। कुलगाम जिले के तारीगाम गांव में भी सेना की 1 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा तलाशी अभियान छेड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में आतंकियों की मूवमेंट होने पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा जवानों पर पथराव किया गया। उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों को हवाई फायरिंग के साथ-साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed