फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   acb trap in banswara

एसीबी की कार्रवाई, दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा एसआई

Sat, 17 Jun 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
acb trap in banswara
बांसवाड़ा में शनिवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अभी एसीबी आरोपित से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) को शिकायत मिली थी कि बांसवाड़ा सदर थाने में तैनात एसआई गोकुलराम एक्सीडेंट के केस में परिवादी से रुपयों की मांग कर रहा है। इस पर शिकायत की जांच की गई। सत्यापन होने पर एसीबी टीम ने शनिवार को परिवादी को समय और जगह बताई। इस दौरान जैसे ही परिवादी ने एसआई को दो हजार रुपए की रिश्वत दी, एसीबी टीम ने एसआई गोकुलराम को रंगे हाथ पकड़ लिया। बचाव करने के लिए एसआई ने रिश्वत की रकम को टीम के सामने ही फैंक दिया, लेकिन वह बच नहीं सका। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब एसीबी मामले में आरोपित एसआई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed