फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Tension grips in Narsinghpur town after a Pakistani flag was found Hanuman temple

MP: मंदिर की छत पर लहराया पाकिस्तान का झंडा, इलाके में तनाव

Sat, 26 Aug 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Sat, 26 Aug 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
MP: Tension grips in Narsinghpur town after a Pakistani flag was found  Hanuman temple
- फोटो : ht

गुरुवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक हनुमान मंदिर की छत में पाकिस्तानी ध्वज के फहराए जाने की खबर आई है। मामले में की सूचना मिलने के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने तुरंत पाकिस्तानी ध्वज हटा दिया। 

विज्ञापन



हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक पुलिस ने सांप्रदायिक भावनाओं को आहत करने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री को शेयर करने पर भी रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


पढ़ें- मध्यप्रदेशः माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कैंपस में बनेगी गौशाला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि स्थानीय लोगों ने भोपाल से करीब 190 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर शहर के बाहरी इलाके में पंचमुखी हनुमान मंदिर की छत पर पाकिस्तानी ध्वज लगा देखा था। मामले में कई हिंदू संगठनों ने इस घटना के खिलाफ शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू किए और साथ ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।



मामले में पुलिस ने कहा कि हमने कई लोगों से सवाल किया है और पूछताछ अभी जारी है। मंदिर का सीसीटीवी कैमरा खराब होने की वजह से हम अपराधियों की पहचान करने के लिए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी से फुटेज पाने की कोशिश भी कर रहे हैं। 

इलाके में तनाव को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह की भड़काऊ  पैदा होने से रोकी जा सके। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को उकसाने) और धारा 298 ( धार्मिक भावनाओं को आहत करने) के तहत केस किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed