क्या आपने कभी सुना है कि कोई
बकरी किसी
इंसान का
तनाव दूर कर सकती है। सुनने में तोड़ा अजीब जरूर है लेकिन ये बात सच है। आज हम आपको बताएंगे कैसे लोग बकरी से दोस्ती करके अपना तनाव कम कर रहे हैं।
गोट योगा नाम के इस योग को सबसे पहले एल्बेनी की लेनी मोर्से ने अपने छोटे से फार्म से शुरू किया था।
इस योग के लिए व्यक्ति के पास छोटे कद की बकरियों को रखा जाता है। ये बकरियां व्यक्ति को योग करते समय चाटते हुए उनके ऊपर चढ़ जाती है। जिसकी वजह से व्यक्ति योगा के दौरान बकरी के साथ खेलने लग जाता है। इस योगा के दौरान व्यक्ति खुद को नेचर के पास फील करता है। ऐसा करते समय वो अपनी लाइफ के सारी प्रॉब्लम्स को भूल जाता है।
इस योग को करने से डिप्रेशन और फ्रस्ट्रेशन से पीड़ित लोग ठीक होते है। इसे करने से लोग मानसिक रूप से खुश रहते हैं जिसकी वजह से कई बिमारियां उनसे कोसो दूर रहती हैं।
हालांकि ये योग किसी खास बीमारी को जड़ से खत्म नहीं करता न ही किसी बीमारी को ठीक करने में इसकी कोई खास भूमिका रहती हैं। बावजूद इसके इस खास तरह के योगा को करने से व्यक्ति मानसिक रूप से खुश रहता है।