बात चाहे बोर्ड परीक्षा में टॉप करने की हो या फिर
लाइफ से
तनाव को छूमंतर करने की, महिलाएं मर्दों से हर चीज में आगे रहती हैं। ये हम नहीं हाल में हुई एक
रिसर्च का दावा है। आगे क्लिक करके जानें इसकी वजह।
बात चाहे ध्यान केंद्रित करने की हो या फिर इमोशंस कंट्रोल करके लाइफ से तनाव दूर करने की महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में ज्यादा बेहतर काम करता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है जिसमें 46,034 मस्तिष्क पर एक अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में कुछ क्षेत्रों में अधिक सक्रिय पाया गया।
अमेरिका के जर्नल आफ अल्जाइमर डिसीज में प्रकाशित इस अध्ययन के प्रमुख लेखक डेनियल जी अमेन ने बताया कि लिंग आधारित मस्तिष्क भिन्नताओं को समझने के लिए यह अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा,‘‘ हमने पुरुषों और महिलाओं के बीच ऐसी भिन्नताओं को चिन्हित किया हैं जो अल्जाइमर बीमारी जैसे मस्तिष्क से जुड़े विकारों को लैंगिक आधार पर समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
भाषा में छपे एक लेख के अनुसार इस अध्ययन में पाया गया है कि महिलाओं का दिमाग विशेषकर इमोशंस को कंट्रोल करने से लेकर ध्यान लगाने और तनाव के क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय पाया गया जबकि पुरुषों में मस्तिष्क के दृश्य और समन्वय केंद्र अधिक सक्रिय थे।
इस अध्ययन में पाया गया है कि स्पेक्ट (एकल फोटो उत्सर्जन गणना टोमोग्राफी) मस्तिष्क में रक्त प्रवाह का नापन कर सकता है। अध्ययन में 119 स्वस्थ लोगों और मस्तिष्क के आघात, द्विध्रुवी विकार, मनोदशा विकार, सिज़ोफ्रेनिया / मनोविकार के विभिन्न 26,683 रोगियों को शामिल किया गया। इन विषयों के लिए एकाग्रता वाले कार्य करते समय कुल 128 मस्तिष्क क्षेत्रों का विश्लेषण किया गया।