{"_id":"59d0a89b4f1c1bd1538b53ca","slug":"know-how-to-make-camphor-oil-for-hair-loss-remedy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाल झड़ने से हैं परेशान तो किचन में मिलेगा ये आसान उपाय","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
बाल झड़ने से हैं परेशान तो किचन में मिलेगा ये आसान उपाय
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
beauty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बदलते ही अक्सर लोग बालों के झड़ने की शिकायत करने लगते हैं। अगर आप भी बाल झड़ने की वजह से पार्लर से लेकर दवाओं तक पर हजारों रुपए खर्च कर चुके हैं तो अब बिना परेशान हुए घर पर ही इस आसान उपाय को करके बालों के झड़ने और रूसी के निजात पा सकते हैं। यह उपाय न सिर्फ सस्ता और सुलभ उपाय है बल्कि डैंड्रफ से लेकर बाल झड़ने तक, आपके बालों की कई परेशानियों को कम करने में मददगार हो सकता है।
camphor oil
झड़ते बालों को रोकने के लिए अपने बालों पर कपूर का तेल लगाएं। इस तेल को आप घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं। जानिए इस तेल को बनाने और लगाने के सही तरीके के बारे में।
क्यों है फायदेमंद
कपूर के तेल की मसाज न सिर्फ शरीर के रक्त संचार को बढ़ाती है बल्कि इसका अरोमा स्ट्रेस से भी राहत दिलाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व डैंड्रफ दूर करने में भी मददगार है।
कपूर के तेल की मसाज न सिर्फ शरीर के रक्त संचार को बढ़ाती है बल्कि इसका अरोमा स्ट्रेस से भी राहत दिलाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व डैंड्रफ दूर करने में भी मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे बनाएं
कपूर का तेल बनाना बहुत आसान है। वैसे तो यह बाजार में कैंफर ऑयल के नाम से बिकता ही है, लेकिन आप घर पर ही इसे तैयार करना चाहते हैं तो नारियल तेल में कपूर के टुकड़े डालकर एक एयर टाइट डिब्बे में बंद कर दें। इससे कपूर का अरोमा नहीं खत्म होगा और आप जब चाहें इसे लगा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल
कपूर के तेल को बालों की जड़ों में लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सिर की हल्की मसाज करें। फिर पांच मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद आप बालों पर स्टीम दें या फिर गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर बांलों पर पांच मिनट के लिए बांधें और बालों पर शैंपू करें।
ध्यान रहें
हो सकता है कि आपकी त्वचा कपूर के लिए एलर्जिक हो, ऐसी स्थिति में पहले त्वचा पर एक पैच टेस्ट करने के बाद ही इस तेल को अपने बालों पर लगाएं।