क्या आप जानते हैं कि खुद को
फिट रखने के लिए
जिम जाने वाले लोग अगर बीच में जिम छोड़ देते हैं तो कैसे वो जल्द ही एक नई
मुसीबत में पढ़ सकते हैं।
वीक इम्यून सिस्टम
बीच में ही जिम छोड़ने की वजह से आपका इम्यून सिस्टम खराब हो सकता है। जिस वक्त लोग जिम कर रहे होते हैं तो अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखते हैं लेकिन जिम छोड़ने के बाद वो अपनी डाइट के प्रति बेहद लापरवाह हो जाते हैं। जिसकी वजह से उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।
दिल से जुड़ी बीमारियां
अचानक जिम छोड़ देने वाले लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी ज्यादा बना रहता है।
कमजोर मांसपेशियां
जो लोग बीच में ही जिम छोड़ देते हैं उनकी मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है।
वजन बढ़ता है
जो लोग बीच में ही जिम छोड़ देते हैं उनका वजन जल्दी बढ़ने लगता है। जिम में वर्कआउट नहीं करने की वजह से उनके शरीर से कैलोरी बर्न नहीं होती है। जिसकी वजह से उनका वजन जल्दी बढ़ता है।