फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 जी के कारण दूरसंचार में बढ़ी नौकरियां, 2018 तक होगी 30 लाख भर्तियां

Fri, 18 Aug 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 18 Aug 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Indian Telecom Sector will Generate 30 Lakh Jobs by 2018 according to ASSOCHAM-KPMG

सरकारी नौकरी की आस में बैठे लोगों के लिए एक खुशखबरी है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार क्षेत्र में 2018 तक 30 लाख नौकरियां होगी। एसोचैम और केपीएमजी द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक 4जी तकनीक की शुरुआत और डाटा उपयोग में इजाफा, बाजार, में नई कंपनियों के आने से, डिजिटल वॉलेट के चलन और देशभर में स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता से इन नई नौकरियों के दरवाजे खुलेंगे।

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी में कंप्यूटर ऑपरेटरों की वैकेंसी, 49 हजार सैलरी

रिपोर्ट के अनुसार नौकरियों की मांग को पूरा करने के लिए टेलीकॉम सेक्टर में काम करने वाले लोगों की मौजूदा संख्या और उनके पास मौजूद तकनीकी कौशल पर्याप्त नहीं है। 

4 जी के कारण दूरसंचार में बढ़ी नौकरियां, 2018 तक होगी 30 लाख भर्तियां

Indian Telecom Sector will Generate 30 Lakh Jobs by 2018 according to ASSOCHAM-KPMG

2021 तक 8 लाख से ज्यादा नौकरियां

रिपोर्ट के मुताबिक‌ 5जी और एम2एस की उभरती तकनीक और सूचना व तकनीक में द्रुत गति से हो रहे विकास से 2021 तक करीब 8 लाख 70 हजार लोगों को नौकरियां मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है इस क्षेत्र में अभी काम करने वाले लोगों में दक्षता की कमी है, जिसे दूर करने की जरूरत है। 

4 जी के कारण दूरसंचार में बढ़ी नौकरियां, 2018 तक होगी 30 लाख भर्तियां

Indian Telecom Sector will Generate 30 Lakh Jobs by 2018 according to ASSOCHAM-KPMG

दक्ष श्रम की पहचान करना जरूरी

दक्षता की कमी को दूर करने के लिए  एक इंफ्रा और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, एप्लीकेशन डेवलपर्स, सेल्स एक्जीक्यूटिव्स, इंफ्रास्ट्रक्चर तकनीशियन, हैंडसेट तकनीशियन जैसे विविध भूमिकाओं में दक्ष श्रम बल की पहचान करने की जरूरत  होगी। साथ ही मौजूदा तकनीकों पर काम कर रहे पेशेवरों की दक्षता को बढ़ाना भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 जी के कारण दूरसंचार में बढ़ी नौकरियां, 2018 तक होगी 30 लाख भर्तियां

Indian Telecom Sector will Generate 30 Lakh Jobs by 2018 according to ASSOCHAM-KPMG

तेजी से बढ़ रहे हैं ग्राहक

पिछले कुछ साल में दूरसंचार क्षेत्र का ग्राहक सदस्यता आधार पर सालाना 19.6 फीसदी की दर विस्तार हुआ है। जबकि इसी दौरान आय के नजरिए से सालाना 7.07 फीसदी की रफ्तार से विकास हुआ है।

ये भी पढ़ें- 12वीं पास के लिए 'यूपी पुलिस' में वैकेंसी, 50 हजार सैलरी

विज्ञापन

4 जी के कारण दूरसंचार में बढ़ी नौकरियां, 2018 तक होगी 30 लाख भर्तियां

Indian Telecom Sector will Generate 30 Lakh Jobs by 2018 according to ASSOCHAM-KPMG

नेटवर्क में किया है निवेश
 
रिपोर्ट के अनुसार दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने निरंतर अपने नेटवर्क में निवेश किया है और अपने नेटवर्क इंफ्रास्टक्चर का आधुनिकीकरण किया है। इन कंपनियों का पूंजीगत व्यय निवेश 2017 की पहली तिमाही में 850 अरब रुपये का था।

ये भी पढ़ें- 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी में बंपर मौका, 50 हजार सैलरी​

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed