{"_id":"592278004f1c1b3c6a536568","slug":"yeddyurappa-in-new-controversy-for-having-food-ordered-from-a-hotel-in-dalit-home","type":"story","status":"publish","title_hn":" कर्नाटक: पूर्व सीएम येदयुरप्पा ने होटल से मंगवाकर दलित के घर किया नाश्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: पूर्व सीएम येदयुरप्पा ने होटल से मंगवाकर दलित के घर किया नाश्ता
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 22 May 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के बीजेपी अध्यक्ष अपनी एक हरकत की वजह से आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। येदियुरप्पा एक दलित परिवार के घर पर उनसे मिलने गए थे, लेकिन उन्होंने वहां दलित परिवार के द्वारा बनाया गया भोजन करना सही नहीं समझा।
विज्ञापन
येदियुरप्पा को उस घर में जो खाना परोसा गया वो एक होटल से मंगाया गया था। इस मामले में एक दलित युवक ने उनके खिलाफ अस्पृश्यता का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वेंकटेश डी नाम के युवक की शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार को येदियुरप्पा केलकोट क्षेत्र में एक दलित परिवार में गए थे, जहां उन्होंने मीडिया की मौजूदगी में नाश्ता किया।
विज्ञापन
शिकायकर्ता का कहना है कि येदियुरप्पा ने वहां जो नाश्ता किया वो दलित परिवार द्वारा तैयार किया गया नहीं था बल्कि उसे एक होटल से मंगवाया गया था। पुलिस के मुताबिक उन्हें शनिवार को मामले की शिकायत मिली है और वो जांच के बाद ही कार्रवाई करेंगे। इस शिकायत के बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को घेरते हुए उनकी आलोचना की है।
विज्ञापन