{"_id":"5921a9cc4f1c1b106b535e82","slug":"lalu-tweets-to-bat-against-bjp-on-front-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ला हाथ में लेकर बोले लालू- इसी तरह छुड़ा दूंगा बीजेपी के छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ला हाथ में लेकर बोले लालू- इसी तरह छुड़ा दूंगा बीजेपी के छक्के
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 21 May 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब बल्ले से भारतीय जनता पार्टी के छक्के छुड़ाने की तैयारी में हैं। उन्होंने ट्वीट कर गैर भाजपाई दलों को पटना के गांधी मैदान में 27 अगस्त को होने वाली रैली के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि 'सभी गैर-भाजपाई दलों को 27 अगस्त, गांधी मैदान पटना में बीजेपी के खिलाफ फ्रंट-फूट पर बल्लेबाजी कर छक्के छुड़ाने के लिए सादर आमंत्रित करता हूं। ट्वीट में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है।
विज्ञापन
बता दें कि लालू 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष लाने की तैयारी में हैं। इस रैली के जरिए वह विपक्ष में तालमेल और एकजूट रखने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से भाजपा लालू पर हावी है आयकर विभाग द्वारा काले धन के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर विभाग ने छापेमारी भी की। आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये छापे लालू के दिल्ली, गुरुग्राम स्थित ठिकानों पर मारे गए। करीब 1000 करोड़ की बेनामी भूमि के मामले में यह छापेमारी की गई थी।