फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vice president hamid ansari talks about growing insecurity among minorities

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने जाहिर की चिंता, कहा- अल्पसंख्यकों के लिए बढ़ रही असुरक्षा

Mon, 07 Aug 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 07 Aug 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
vice president hamid ansari talks about growing insecurity among minorities
- फोटो : PTI

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बतौर उपराष्ट्रपति अपने आखिरी संबोधन में दलितों, मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों के लिए चिंता जाहिर की है। साथ ही उन्होंने देश में सेक्युलरिज्म के मुल्यों को भी चिह्नित किया। बंगलूरु में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी में 25वें वार्षिक समारोह में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि देश में नागरिकों की असुरक्षा बढ़ती जा रही है। खासकर दलित, मुस्लिम और ईसाई समाज के लिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, राष्ट्रवाद का एक लिबरल रूप नहीं है। इस प्रकार का राष्ट्रवाद देश में असहिष्णुता और देशभक्ति के नाम पर घमंड़ फैलाता है। गौरतबल है कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का यह बयान एनडीए उम्मीदवार एम वेंकैया नायडु के उपराष्ट्रति चुने जाने के एक दिन बाद आया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के नागरिक के अंदर राष्ट्रप्रेम होना चाहिए। अपने सभी विवधताओं में देश के प्रति प्रेम और स्नेह होना जरूरी है। बता दें कि हामिद अंसारी देश के 12वें उपराष्ट्रपति है, जो 11 अगस्त 2007 से इस पद पर देश सेवा कर रहे हैं। इस साल उनका कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडु को देश के 13वें उपराष्ट्रपति के तौर पर चुन लिया गया है। इस बार के उपराष्ट्रपति चुनाव में यूपीए ने गोपालकृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed