लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने निवर्तमान उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के लिए फेयरवेल डिनर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने कई केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता समेत सपा नेता मुलायम सिंह यादव पहुंचे।
2 of 4
hamid ansari farewell
- फोटो : ani
इस भोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वित्त मंत्री अरूण जेटली तथा संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल सहयोगी शामिल हुए।
लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद भी इस मौके पर मौजूद थे।
महाजन ने अंसारी को एक कलाकृति भेंट की और उनकी पत्नी सलमा अंसारी को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। अंसारी देश के 12वें उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हैं। उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।