Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray says Mohan Bhagwat should become President to make India 'Hindu Rashtra'

देश को 'हिंदू राष्ट्र' में बदलने के लिए RSS प्रमुख को राष्ट्रपति बनना चाहिए: ठाकरे

Mon, 08 May 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 08 May 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray says Mohan Bhagwat should become President to make India 'Hindu Rashtra'
उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि देश को 'हिंदू राष्ट्र' में बदलने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को भारत का अगला राष्ट्रपति बनना चाहिए। ठाकरे ने मीडिया से कहा कि हिंदू राष्ट्र का गठन प्राथमिक उद्देश्य है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पहली बार हम (भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए) इस तरह का एक मजबूत राजनीतिक जनादेश हासिल कर चुके हैं। हिंदू राष्ट्र का गठन प्राथमिक उद्देश्य है और इसलिए मोहन भागवत को भारत का अगला राष्ट्रपति बनना चाहिए।"
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का गठन सभी हिंदुत्व सेनाओं का एक उद्देश्य है। यह तीसरी बार है कि जब शिवसेना प्रमुख ने भागवत को राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सहयोगी दल शिवसेना ने देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में भागवत का नाम सुझाया था। 

शिवसेना ने कहा था कि आरएसएस मुख्यालय देश में "सत्ता का दूसरा सीट" बन गया है और संघ के अध्यक्ष भागवत को छोड़कर राष्ट्रपति पद के लिए कोई भी उपयुक्त नहीं है।

बता दें ठाकरे ने अप्रैल में भी कहा था कि उन्होंने भागवत का नाम भारत के राष्ट्रपति पद के लिए सुझाया है। हालांकि उन्होंने शरद पवार के नाम पर अभी तक कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा पवार मोदी के गुरु हैं, किसी के दिल में क्या है कहा नहीं जा सकता।


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल खत्म होने को है। ऐसी खबरें थीं कि आरएसएस प्रमुख राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भी उनके नाम पर जोर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed