फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS's medical wing Arogya Bharati In Kolkata Shares Secrets Of Making 'Super Babies'

तो इस तरीके से मां के पेट में ही बच्चे को संस्कारी बनाएगा RSS

Sun, 07 May 2017 07:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sun, 07 May 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
RSS's medical wing Arogya Bharati In Kolkata Shares Secrets Of Making 'Super Babies'
सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस की चिकित्सा शाखा बच्चों को गर्भ में ही सुसंतान या सुसंस्कारी बनाने का दावा कर रही है। बच्चों को सुसंतान या सुपर शिशु बनाने के लिए आरएसएस की एक शाखा प्राचीन भारतीय रहस्यों को साझा करने के लिए कार्यशाला का आयोजन कर रही है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चिकित्सा शाखा आरोग्य भारती ने इस कार्यक्रम को 'गर्भ संस्कार' कार्यशाला का नाम दिया है। दो दिवसीय कार्यशाला के विज्ञापन पुस्तिका में डॉक्टर करिश्मा नरवीन को गर्भ संस्कार स्पेशलिस्ट बताया गया। डॉक्टर नरवीन गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद विश्वविद्यालय की एक अतिथि व्याख्याता हैं। वो कार्यशाला को संबोधित करने के लिए कोलकाता आएंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में उनके सहयोगी डॉक्टर हितेश जानी ने बताया कि गर्भ संस्कार के द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का पैदा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गर्भ संस्कार के माध्यम से जेनेटिक इंजीनियरिंग करके गर्भ के अंदर ही बच्चे को संस्कारी बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल के बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस बाबत शुक्रवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने इसे अवैज्ञानिक बताया। लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका नामंजूर कर दी थी। 


बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष अनन्या चक्रवर्ती ने बताया कि ये विज्ञान पर अंधविश्वास की जीत है। आरोग्य भारती के वकील प्रणब घोष ने कहा कि हम अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे। अदालत ने कहा था कि व्याख्यान का वीडियो अदालत में पेश करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed