फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security of the Parliament increased after getting explosive in UP Assembly

यूपी विधानसभा में PETN विस्फोटक मिलने के बाद संसद की सुरक्षा बढ़ी, हो रही है जांच

Fri, 14 Jul 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 14 Jul 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Security of the Parliament increased after getting explosive in UP Assembly

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन चौकन्ना हो गया है। अब दिल्ली के दोनों सदनों में सुरक्षा जांच चल रही है। राज्यसभा और लोकसभा में स्पेशल टीम जांच कर रही है। जांच में 7 खोजी कुत्तों को भी लगाया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक संसद में 60 लोगों की स्पेशल टीम जांच कर रही है। मेडल डिटेक्टर सहित कई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स के साथ जांच की जा रही है। सभी सीटों के नीचे तलाशी ली जा रही है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 जुलाई को यूपी विधानसभा में पीईटीएन नाम का विस्फोटक मिला था। मिले विस्फोटक की मात्रा 150 ग्राम थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं थी। यह विस्फोटक समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे की सीट के नीचे मिला था जिसके बाद मनोज ने सीएम योगी से सुरक्षा कड़ी करने की मांग की थी।  
विज्ञापन


वहीं यूपी विधानसभा में मिले विस्फोटक पर सीएम योगी ने कहा कि खतरनाक विस्फोटक मिलना बड़ी आतंकवादी साजिश का हिस्सा है। इसका हर हाल में खुलासा होना ही चाहिए। सीएम ने इस मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की। सीएम योगी ने यह भी कहा कि यह मामला 22 करोड़ लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है। यह सभी सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed