फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   team of 22 security personnel checking each seats in lok sabha and rajya sabha

लोकसभा राज्यसभा में ली जा रही एक-एक सीट की हो रही तलाशी

Fri, 14 Jul 2017 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Jul 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
team of 22 security personnel checking each seats in lok sabha and rajya sabha
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : pti

लखनऊ विधानसभा में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद एहतियात के तौर दिल्ली स्थित लोकसभा व राज्यसभा की भी विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है। इसके लिए 22 लोगों की कमिटी गठित की गई है जो दोनों सदनों में सीटों के नीचे की भी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है लखनऊ व‌िधानसभा में व‌िस्फोटक म‌िलने का मामला
बता दें क‌ि यूपी विधानसभा की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। बुधवार को यहां मानसून सत्र के दौरान 60 ग्राम संद‌िग्ध पाउडर म‌िला। एफएसएल टीम ने जांच के बाद इसके व‌िस्फोटक होने की पुष्ट‌ि की है। शुरुआती जांच में इस व‌िस्फोटक के पीईटीएन होने की बात सामने आ रही है हालांक‌ि कैब‌िनेट मंत्री स‌िद्धार्थ स‌िंह का कहना है क‌ि पीईटीएन की पुष्ट‌ि नहीं हुई है, एटीएस की रिपोर्ट का इंतजार कर लें। वहीं मुख्यमंत्री ने भी व‌िधानसभा सत्र के दौरान कहा क‌ि ये शक्त‌िशाली ‌व‌िस्फोटक पीईटीएन था।
विज्ञापन


बता दें की पीईटीएन काफी शक्तिशाली विस्फोटक होता है। इसका प्रयोग आतंकवादी ट्रेन में धमाके के ल‌िए करते हैं। 2011 में द‌िल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए धमाके में पीईटीएन का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है क‌ि विधानसभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के साथ मेटल डिटेक्टर भी लगे रहते हैं। ऐसे में विस्फोटक वहां पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का नतीजा है। ये विस्फोटक नीले रंग की पॉलीथिन में रखा था। 

इस मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई है। बता दें क‌ि 15 अगस्त को व‌िधानसभा को उड़ाने की धमकी देने वाले एक संद‌िग्ध फरहान अहमद को देवर‌िया पुल‌िस ने गुरुवार को ग‌िरफ्तार क‌िया है।


वहीं, विधानसभा की सुरक्षा में हुई चूक पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। वहीं मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा क‌ि डरने की जरूरत नहीं है। विधानसभा की सुरक्षा पुख्ता है। सीएम ने सुरक्षा को लेकर रूटीन र‌िव्यू मीट‌िंग बुलाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed