फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china on doklam issue, safely resolution is a big achievement

चीन ने कहा- डोकलाम विवाद का शांतिपूर्ण हल एक बड़ी उपलब्धि

Mon, 23 Oct 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 23 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
china on doklam issue, safely resolution is a big achievement

चीन में इन दिनों कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस चल रही है। जिसमें शी जिनपिंग को एक बार फिर चीन के राष्ट्रपति के पद की कमान सौंपी जाएगी। इस मौके पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत के साथ हुए डोकलाम विवाद के हल पर संतुष्टि जाहिर की है और इसे अपनी बेहतरीन उपलब्धि बताया है। 

विज्ञापन


10 हफ्तों तक चले इस विवाद पर पीएलए का कहना है कि यह विवाद सुरक्षित रूप से हल हो गया। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए चीनी अधिकारी लियू फेंग ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सीमा में प्रवेश किया था। चीनी रक्षा और विदेश मंत्रालय समेत सभी मंत्रालयों के इस विवाद को निपटाने के लिए बेहतरीन काम किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सभी पांच सालों में एक बार एक साथ होते हैं। जहां हम अपने नेता का चुनाव करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने चीन की स्थिति को मजबूती से सामने रखा। सभी के सहयोग से यह विवाद शांति से सुलझ गया। चीन अपनी ताकत बढ़ा रहा है, ऐसे में वह न केवल बड़े देशों में दोस्ती कर रहा है बल्कि अपने पड़ोसियों से भी मित्रता कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चीन में किस धर्म को मानने वाले लोग सबसे ज्यादा


गौरतलब है कि 16 जून को भूटान के क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। जिसे दोनों देशों ने पिछले महीने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले सुलक्षा लिया था। इसके साथ ही लियू फेंग ने सीपीसी की कांग्रेस में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाषण की सराहना भी की।

फेंग ने कहा कि हम कई तरह की बातचीत कर रहे हैं और बहुत से देशों के साथ हमारी बातचीत सही ट्रैक पर है। उन्होंने कहा कि हम किसी एक बिंदु पर काम नहीं कर रहे हैं बल्कि हम सभी बिंदुओं को एक साथ लाने में लगे हुए हैं। हम आपसी सहयोग का एक जाल बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed