फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prashant Kishor gets praise from Congress party leader

चुनावों में हार के बाद गायब हुए पीके को मिल रहा कांग्रेस नेताओं का प्यार

Thu, 23 Mar 2017 01:10 PM IST
amarujala.com, presented By: मोहित
amarujala.com, presented By: मोहित Updated Thu, 23 Mar 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
Prashant Kishor gets praise from Congress party leader
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर पार्टी नेता प्यार बरसा रहे हैं। हाल ही में हुए पांच राज्यों में से चार में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि 'कांग्रेस पार्टी प्रशांत किशोर और उनकी टीम की कड़ी मेहनत का की सराहना करती है और उनके खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को खारिज करती है।'

विज्ञापन


जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर किशोर की तारीप की। बता दें कि कांग्रेस ने किशोर को पांच राज्यों की चुनावी प्रचार रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। जिसमें पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य रहा जहां पार्टी बहुमत प्राप्त करने में सफल हुई। जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

2014 के आम चुनावों में पीएम मोदी को दिलवाई थी सफलता

Prashant Kishor gets praise from Congress party leader
नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो

​पार्टी नेताओं द्वारा प्रशांत किशोर की तारीफ इसलिए खास है क्योंकि पिछले हफ्ते ही लखनऊ स्थित पार्टी कार्यलय में पोस्टर लगाया गया था जिसमें उन्होंने ढूंढकर लाने वाले को पांच लाख ईनाम की घोषणा की गई थी।

बता दें कि 2014 के आम चुनावों में पीएम मोदी और 2015 में नीतीश कुमार के लिए बिहार चुनाव में सफलता पाई थी। उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाने की सलाह भी किशोर ने ही दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed