फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress minister navjot singh sidhu demand another Department from Chief minister Amrinder singh

शाम 6 बजे के बाद मैं क्या करूं यह मेरी मर्जीः सिद्धू

Wed, 22 Mar 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
congress minister navjot singh sidhu demand another Department from Chief minister Amrinder singh
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब में मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा के शो में काम करने को लेकर कहा है कि मैं शाम को क्या करता हूं यह मेरा व्यक्तिगत मामला है। किसी कार्यक्रम में काम करना ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के दायरे में नहीं आता है। कपिल शर्मा का  शो करने लिए भी अड़े हुए हैं। यह मामला विवाद का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन


कैप्टन की सरकार में मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्घू के सुर बदलने लगे हैं। सरकार बने अभी ज्यादा दिन भी नहीं हुए हैं कि सिद्घू ने कैप्टन के सामने एक बड़ी मांग रख दी है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में का दामन पकड़ने वाले नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार में जगह तो मिली है। लेकिन सिर्फ स्थानीय निकाय मंत्री बनाना नवजोत सिंह सिद्धू को पसंद नहीं आया है।
विज्ञापन


सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से स्थानीय निकाय के साथ-साथ हाउसिंग एवं शहरी विकास विभाग की भी मांग की है। सिद्धू ने जाब के स्थानीय निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से  से अनुरोध किया है कि दोनों महकमों को इकट्ठा कर दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सेंटर में ये महकमा एक ही है लेकिन राज्यों में बांट दिए गए हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनके इस सुझाव पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विचार करने का भरोसा दिया है।

सिद्घू की कॉमेडी पर सस्पेंस बरकरार

congress minister navjot singh sidhu demand another Department from Chief minister Amrinder singh
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
वहीं नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा का शो करने लिए भी अड़े हुए हैं। इतना ही नहीं स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का 'द कपिल शर्मा शो' में काम जारी रखना विवाद का विषय बनता जा रहा है। सिद्धू के पक्ष में अब उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू आ गई हैं। नवजोत कौर ने कहा है कि उनके पास टीवी शो ही एकमात्र बिजनेस है या आय का साधन है। इसे सिद्धू नहीं छोड़ सकते। सिद्धू की पत्नी ने कहा,सिद्धू का टीवी में काम जारी रख कर पैसे कमाने के मुद्दे को जबरदस्ती विवाद बनाया जा रहा है। 
 

अमरिंदर लेंगे वकील की राय

congress minister navjot singh sidhu demand another Department from Chief minister Amrinder singh
नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब सरकार में मंत्री बनने के बाद बहुत सी जिम्मेदारियां आ गई हैं। वह मंत्री बनने के साथ- साथ कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम जारी रखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा करना मुश्किल हो सकता है। इस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि इसे लेकर वह कानूनी सलाह लेंगे। 

अमरिंदर सिंह का कहना है कि सिद्धू को टीवी शो में काम करना चाहिए या नहीं इस पर वह एडवोकेट जनरल की राय मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि संविधान की इस बारे में क्या राय है। हम अपने वकील से पूछेंगे कि मंत्री रहकर क्या कोई अलग से काम कर सकता है, जो वो करना चाहता हो। 

अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से कानून पर निर्भर करता है और वो नहीं जानते कि ये हितों का टकराव है या नहीं। उन्होंने कहा है कि वो पहले वकील से राय लेंगे तभी उसके बाद सिंद्धू से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed