{"_id":"595b519e4f1c1b40218b4978","slug":"pm-narendra-modi-s-israel-visit-schedule-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां देखिए पीएम नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यहां देखिए पीएम नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे का पूरा शेड्यूल
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
PM modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर रवाना हो चुके हैं।इजरायल की यात्रा पर जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बातचीत और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर लगी हुई हैं। पीएम मोदी 4 से 6 जुलाई तक इजरायल में रहेंगे। इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एयरपोर्ट पर अन्य नेताओं के साथ पहुंचकर उनकी जोरदार अगवानी करने के लिए पहुंचेेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ हर पल इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू साथ रहेंगे।
विज्ञापन
- पीएम मोदी मंगलवार सुबह 10:15 पर इजरायल दौरे पर रवाना हुए
- एयरपोर्ट पर अन्य नेताओं के साथ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगवानी के लिए पहुंचेंगे
- जलसे की तैयारी के लिए 11 मंत्रालयों को इसकी जिम्मेदारी दी गई
- यह 70 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है।
- इस दौरान इजरायली पीएम नेतन्याहू ने मोदी के लिए खास डिनर प्रोग्राम भी रखा है।
-पीएम मोदी के किंग डेविड होटल में ठहरने की संभावना है, जहां पर उनके स्वागत के लिए लाल कालीन बिछाई गयी है।
विज्ञापन
-यह वही होटल है जहां हाल की इजरायल यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ठहरे थे।
- यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच परस्पर हितों के मामलों पर पीएम मोदी को प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ विस्तृत चर्चा करने की उम्मीद है।
-इजरायली प्रधानमंत्री भी मोदी के लिए एक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
-बेंजामिन नेतन्याहू मोदी के साथ 5 जुलाई को भारतीय मूल के समुदाय के मिलने सहित अधिकांश प्रोग्राम में साथ साथ रहेंगे।
-पीएम मोदी हैफा में भारतीय कब्रिस्तान में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
- वह 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले से बचने वाले हॉलटोजबर्ग मोश से मिलेंगे, जो हमले के समय दो साल का था, जब उसकी भारतीय नानी सांड्रा सैमुएल ने उसे बचा लिया था। अब वह दस साल का हो चुका है।
विज्ञापन
- इस बच्चे के माता-पिता 2008 के आतंकवादी हमले में मारे गए थे।
-मोदी 'मेक इन इंडिया' के तहत इजरायली कारोबारी को भारत निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।
-इजरायली कैबिनेट ने भारत-इजरायल के बीच कारोबार में 517 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
-मोदी ने 965 करोड़ में इजरायली एयरोस्पेस इंडस्ट्री की बराक- एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के सौदे को मंजूरी दी। हालांकि पिछली यूपीए सरकार इस सौदे से पीछे हट गयी थी।
- दोनों देशों के बीच रक्षा सौदों के अलावा आईटी, एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों पर अहम समझौते पर बात होगी।
- अपने दौरे के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 12 वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी के हैम्बर्ग के लिए रवाना होंगे।