फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi says, dont talk on doklam before BRICS summit

PM की मंत्रियों को नसीहत- ब्रिक्स से पहले संवेदनशील मुद्दों पर न करें बयानबाजी

Thu, 31 Aug 2017 11:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Thu, 31 Aug 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
PM modi says, dont talk on doklam before BRICS summit

डोकलाम पर कूटनीतिक जीत के बाद केंद्र सरकार ब्रिक्स समिट से पहले डोकलाम मामले को तूल नहीं देना चाहती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान अपने मंत्रियों को इस मामले पर बयानबाजी करने से मना किया है।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि डोकलाम पर भारत की जीत सबके सामने आनी चाहिए, लेकिन सिर्फ विदेश मंत्रालय डोकलाम से संबंधित मामले में बयान जारी करेगा।

प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों से कहा कि किसी भी संवेदनशील मामले पर टिप्पणी करने से बचें। ये निर्देश सितंबर में होने वाली नौवीं ब्रिक्स समिट में पीएम की यात्रा से पहले सामने आए हैं। ये समिट चीन के शियामेन में होनी है।
विज्ञापन


ब्राजील, चीन, साउथ अफ्रीका, रूस और भारत, ब्रिक्स का हिस्सा हैं। डोकलाम पर भारत के पीछे न हटने की स्थिति में चीन को जहां ट्राइ जंक्शन में रोड कंस्ट्रक्शन का काम रोकना पड़ा वहीं इसके साथ ही उसके सैनिकों को भी अपनी सीमा में लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ड्रैगन को एक और झटका, भारत के विरोध के बाद चीन को मजबूरन छोड़नी पड़ी BRICS प्लस योजना

हालांकि चीन ने डोकलाम में रोड कंस्ट्रक्शन को लेकर भविष्य की किसी योजना पर अपना पक्ष स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed