{"_id":"5a1a870e4f1c1b72548bf7b3","slug":"niti-aayog-vc-rajiv-kumar-praises-pm-modi-says-he-do-what-is-right-for-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने की PM की तारीफ, बोले- मोदी वही करते हैं जो देश के लिए सही हो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने की PM की तारीफ, बोले- मोदी वही करते हैं जो देश के लिए सही हो
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने रविवार (26 नवंबर) को मोदी सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की तारीफ की। राजीव ने कहा कि सरकार ने पिछले 42 महीनों में जीएसटी, बेनामी संपत्ति एक्ट आदि जैसे जो भी कदम उठाए हैं उनका एकीकरण करना होगा ताकि देश को उसका मन मुताबिक फल मिल सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चार साल में किसी काम के नहीं रहेंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन
राजीव ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में सरकार को हेल्थ, एजुकेशन पर फोकस करना चाहिए क्योंकि दोनों ही क्षेत्र का हाल बुरा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST), बेनामी संपत्ति एक्ट, बैंकरप्टी कोड, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) को सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम बताया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, राजीव ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए नौकरी पैदा करने में विफल नहीं रही है और उस क्षेत्र में संतोषजनक विकास हो रहा है। राजीव ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार किसी भी तरीके से लोक लुभावनवाद बातें नहीं करती और पीएम का साफ संदेश है कि जो देश के लिए सही है वह ही किया जाए।