फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनानें के लिए किया गया मंथन

विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनानें के लिए किया गया मंथन

Mon, 14 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनानें के लिए किया गया मंथन
स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचेगी धूम
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जाने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए रविवार को कॉलेज परिसर मेें बैठक हुई।

डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि बागपत जनपद का बड़ौत शहर प्राचीनकाल से ही देशभक्ति से ओतपोत रहा है। यह हिंदु-मुस्लिम एकता व आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है। दंगे के दौरान भी यहां भाईचारा कायम रहा। शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ौत का काफी नाम है। इस बार यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम वर्ष 2017 मेें कॉलेज मेरठ टॉपर रहा है। इसलिए इस बार कॉलेज के तत्वावधान मेें नगर से विशाल तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यात्रा में जहां दिल्ली, मेरठ व गाजियाबाद आदि के कई प्रसिद्ध बैंडबाजे शामिल होंगे, वहीं, यात्रा संपन्न होने के बाद कॉलेज परिसर में देशभक्ति कार्यक्रम होगा। मेधावियों को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी और संचालन रणपाल सिंह ने किया। बैठक में राजीव तोमर, सुभाष, अमित, राजेश, धनपाल, शिखा, स्नेही, प्रियंका, दीपेश, सुनील, प्रमोद, राजीव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed