{"_id":"59ffcb2c4f1c1b70548bb14a","slug":"paradise-papers-leak-after-panama-papers-714-indians-skirting-taxes-by-icij","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराडाइज पेपर्स: टैक्स चोरी से जुड़े 1.34 करोड़ दस्तावेज रिलीज, 714 भारतीयों के नाम शामिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पैराडाइज पेपर्स: टैक्स चोरी से जुड़े 1.34 करोड़ दस्तावेज रिलीज, 714 भारतीयों के नाम शामिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
पैराडाइस पेपर्स
पैराडाइज पेपर्स में टैक्सचोरी करके विदेश में कालाधन छुपाने के मामलों से जुड़ी फाइलें सामने आई हैं, इसमें भारत समेत कई अन्य देशों की प्रभावशाली हस्तियों के नाम शामिल हैं। 'पैराडाइज पेपर्स' नाम के इस खुलासे में कुल 1.34 करोड़ फाइलें सामने आई हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस खुलासे में रानी एलिजाबेथ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट के मंत्री और कई सेलेब्रिटी के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पनामा मामले में रिपोर्टिंग करने वाले जर्नलिस्ट पर चाकू और रॉड से हमला
विज्ञापन
ये जानकारियां कुल 19 टैक्स हेवन (ऐसे देश जहां टैक्स काफी मामूली होता है) माने जाने वाली जगहों से आई हैं। इस जानकारी को सबसे पहले जर्मन के एक अखबार ने एकत्रित किया, जिसके बाद इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (ICIJ) ने उसकी जांच शुरू की। इस संगठन में देशभर के 90 मीडिया संस्थानों के पत्रकार शामिल थे।
विज्ञापन
पैराडाइज पेपर्स में कुल 180 देशों के लोगों के नाम शामिल हैं जिसमें से भारत 19वें नंबर पर है। कुल 714 भारतीयों के नाम इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। अभी इस खुलासे से जुड़ी 40 और रिपोर्ट्स आनी बाकी हैं। पैराडाइज पेपर्स से 18 महीने पहले पनामा पेपर के जरिए ऐसा ही खुलासा हुआ था। उसमें भी कई बड़े नेताओं के नाम सामने आए थे।