{"_id":"59f407e34f1c1b9e678b7ed8","slug":"islamabad-based-journalist-ahmed-noorani-injured-in-attack-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पनामा मामले में रिपोर्टिंग करने वाले जर्नलिस्ट पर चाकू और रॉड से हमला","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: पनामा मामले में रिपोर्टिंग करने वाले जर्नलिस्ट पर चाकू और रॉड से हमला
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Journalist
- फोटो : twitter
इस्लामाबाद के पॉलिटिकल मामलों के पत्रकार अहमद नूरानी पर एक शख्स ने चाकू और मेटल रॉड से हमला कर दिया। पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह हुए हमले में शामिल लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाक चुनाव आयोग से इमरान ने मांगी माफी
विज्ञापन
पाक पुलिस ने बताया कि 'द न्यूज' अखबार के पत्रकार नूरानी पर इस्लामाबाद में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर ने नूरानी और उनके ड्राइवर पर चाकू और रॉड से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया। घायलों का पॉली क्लीनिक में इलाज चल रहा है और उनके सर में चोट लगी है।
विज्ञापन
पनामा पेपर मामले में नूरानी ने पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ और उनके परिवार पर लगातार रिपोर्टिंग की है। द न्यूज अखबार के खोजी पत्रकारों की टीम को लीड करने वाले पत्रकार अंसार अब्बासी ने बताया कि नूरानी पर 6 लोगों ने हमला किया और उनकी बुरी तरह पिटाई की। उनके सर पर गंभीर चोटें हैं।
पढ़ें: पाकिस्तानी ब्लॉगर से थप्पड़ मारकर पूछा- RAW ने तुम्हें कितने पैसे दिए?
आपको बता दें कि नूरानी ने अज्ञात लोगों से धमकियां मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी और उन्होंने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और ट्विटर से दूरी बना ली थी।