{"_id":"59a103184f1c1b25278b476b","slug":"live-updates-on-dera-sacha-sauda-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद गृह मंत्री राजनाथ के घर आपात बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद गृह मंत्री राजनाथ के घर आपात बैठक
amarujala.com- Written by: मनीष कुमार
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप कांड में डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम के दोषी पाए जाने के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में हिंसा की आग लगातार फैल रही है। डेरा समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन पर गृह मंत्रालय गंभीर है और इसी के चलते गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर आपात बैठक जारी है। इस बैठक में एनएसए, गृह सचिव और कई बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
वहीं आर्मी सिरसा में राम रहीम के आश्रम में घुस गई है और विरोध में खड़े समर्थकों को उसने खदेड़ दिया है। इतना ही नहीं आर्मी ने डेरे को खाली करवाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Along with Army & Rapid Action Force, Police has also entered the premises of #DeraSachaSauda HQ in Haryana's Sirsa #RamRahimSingh pic.twitter.com/Y5tVg1BCp4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 26, 2017
बताया जा रहा है कि सेना ने डेरा को खाली कराया और मुख्यालय पर कब्जा लिया है। डेरे में भारी संख्या में समर्थकों मौजूद हैं जो लाठियां और पत्थर लिए खड़े हुए हैं। हालात को काबू पाने के लिए सेना की मदद में पुलिस भी जुटी हुई है। सेना ने समर्थकों को ऐलान किया कि अगर कोई भी दिखता है उसे गोली मार दी जाएगी।
डेरा समर्थकों की हिंसा के चलते पंजाब और हरियाणा की कई शहरों और जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है, साथ ही दिल्ली-एनसीआर में धारा-144 लागू है। बता दें कि राम रहीम के समर्थकों के उग्र होने के बाद हुई हिंसा में 30 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
पढ़ें: पूरी रात रोहतक जेल में इधर से उधर टहलते दिखे राम रहीम
इस बीच हरियाणा में हुए हिंसा फैलने के चलते सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग की जा रही है। वहींचंडीगढ़ हाई कोर्ट ने समर्थकों द्वारा की गई आगजनी व तोड़फोड़ पर सख्त रवैया अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया कि जो भी नुक्सान हो रहा है उसकी भरपाई डेरा की संपत्ति अटैच कर की जाएगी।
डेरा समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन हरियाणा ही नहीं बल्कि राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड तक पहुंच चुका है। राम-रहीम के समर्थकों ने शुक्रवार को जहां गुरमीत राम रहीम के जन्म स्थल श्रीगंगानगर में तोड़-फोड़ व आगजनी की। वहीं शुक्रवार रात कोटा मंडल के भौंरा रेलवे स्टेशन को फूंक डाला। यहीं ही बाबा के चेलों ने स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट भी की।