{"_id":"594e5b6f4f1c1bd2678b466e","slug":"indigo-airlines-comes-up-with-low-fares-from-rs-1-015-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते दामों में कर सकते हैं हवाई सफर, इंडिगो का धमाका ऑफर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सस्ते दामों में कर सकते हैं हवाई सफर, इंडिगो का धमाका ऑफर
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो एयरलाइन हवाई यात्रा के लिए सस्ते टिकटों का ऑफर दे रही है। जुलाई- सितंबर मानसून सीजन को देखते हुए यह ऑफर निकाला है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक एयरलाइन का किराया 1,015 रुपये से शुरू है। बागडोगरा-गोवाहाटी रूट का किराया 1,015 रुपये है, जिसको जुलाई से लागू किया जाएगा। जबकि चेन्नैई-बंगलुरू का किराया 1,119 रुपये, जम्मू-श्रीनगर का किराया 1148 रुपये, दिल्ली-जयपुर का किराया 1,189 रुपये, कोयंबटूर- चेन्नैई का किराया 1,220 रुपये और दिल्ली-मुम्बई का किराया 2,289 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो ने इससे पहले भी स्पेशल सेल निकाली थी। इंडिगो ने मानसून स्पेशल सेल के तहत सिर्फ 899 रुपये में टिकट हवाई यात्रा कराने का ऑफर निकाला था। इंडिगो ने 'ऑल टाइम लो' ऑफर निकाला था जिसके तहत 900 रुपये से भी कम में हवाई यात्रा किया गया था।
विज्ञापन