फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP may use ‘fake sex CD’ to defame me says hardik patel

BJP के पास है मेरी फर्जी सेक्स सीडी, चुनाव से ठीक पहले होगी जारीः हार्दिक

Sat, 04 Nov 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 04 Nov 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
BJP may use ‘fake sex CD’ to defame me says hardik patel
हार्दिक पटेल - फोटो : PTI
गुजरात में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में गुजरात अनुचित तरीके अपना सकती है। हार्दिक ने यह आरोप चुनाव आयोग की तरफ से विभिन्न त्रुटियों के कारण 3350 मतदाता पुष्टि पर्ची मशीन (वीवीपैट) के खारिज करने के बाद लगाया है। 
विज्ञापन


पटेल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘निर्वाचन आयोग की तरफ से पहले चरण की जांच में 3350 मतदाता पुष्टि पर्ची मशीन फेल हो गई। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि भाजपा यह विधानसभा चुनाव अनुचित तरीकों से लड़ेगी।’ 
विज्ञापन

 

गुजरात के मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीबी स्वैन ने बुधवार को 3350 वीवीपीएटी मशीनों के खराब होने की जानकारी दी थी। राज्य में 9 और 14 दिसंबर को दो चरण में होने वाले चुनाव के लिए 70182 वीवीपीएटी मशीनों को ईवीएम से जोड़ा जाना है।

साथ ही हार्दिक ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि मुझे  बदनाम करने के लिए बीजेपी ने फर्जी सेक्स सीडी तैयार की है। इसे चुनाव से ठीक पहले जारी किया जाएगा। इससे ज्यादा बीजेपी से और क्या अपेक्षा की जा सकती है। इसलिए इंतजार करिए, देखिए और आनंद लीजिए।' 

 

हार्दिक पटेल के आरोपों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब

BJP may use ‘fake sex CD’ to defame me says hardik patel
ओपी रावत - फोटो : File Photo

हार्दिक के लगाए गए आरोपों के बाद चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने सफाई देते कहा कि पहले चरण की जांच में 3 से 4 फीसदी ईवीएम/वीवीपीएटी मशीनों का फेल आम बात है। 

गुजरात चुनाव में 70 हजार वीवीपीएटी मशीनें इस्तेमाल होनी है और इसमें 5 फीसदी मशीनों का फेल हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदानकर्मी पहली बार वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए मशीनों के खराब होने का प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed