{"_id":"5a1236114f1c1b8e698bca57","slug":"gujarat-election-2017-paas-congress-workers-clash-in-surat-over-ticket-distribution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: टिकट बंटवारे पर नहीं बनी कांग्रेस-हार्दिक की बात, आपस में भिड़े कार्यकर्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: टिकट बंटवारे पर नहीं बनी कांग्रेस-हार्दिक की बात, आपस में भिड़े कार्यकर्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
आपस में भिड़े PAAS और कांग्रेस के कार्यकर्ता
गुजरात में टिकट बंटवारे को लेकर हार्दिक पटेल से जुड़े संगठन अनामत आंदोलन समिति (PAAS) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। खबरों के मुताबिक, दोनों के कार्यकर्ताओं में कुछ सीटों को लेकर मतभेद है। बता दें कि PAAS के पांच उम्मीदवारों को कांग्रेस अपने टिकट पर लड़वाने के लिए तैयार हो गई है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस द्वारा जारी की गई 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में PAAS के दो नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टिकट बंटवारे पर भाजपा में अंसतोष सांसद ने इस्तीफा देने की धमकी दी
विज्ञापन
कांग्रेस और PAAS कार्यकर्ताओं के बीच यह झड़प सूरत में हुई। हार्दिक पटेल से जुड़े लोगों का कहना है कि टिकट बंटवारे के मामले में उनकी सुनी नहीं गई और कोर कमेटी से बातचीत किए बिना सब तय कर लिया गया।
विज्ञापन
हार्दिक ने इस मामले पर फिलहाल कुछ नहीं बोला है। बताया जा रहा है कि PAAS पहले नौ सीटें मांग रही थी लेकिन कांग्रेस पांच से ज्यादा देने को तैयार नहीं थी। कहा जा रहा था कि पहले तो कांग्रेस PAAS की सभी बात मानने को तैयार थी लेकिन हार्दिक की कथित सीडी आने के बाद उन्होंने हाथ पीछे खींच लिए थे।
#WATCH Surat: Patidar Anamat Andolan Samiti workers clash with Congress workers over ticket distribution (earlier visuals) pic.twitter.com/uz5fx9oXIc
— ANI (@ANI) November 20, 2017
Trending Videos
भाजपा जारी कर चुकी है दो लिस्ट
बीजेपी
- फोटो : FILE PHOTO
भारतीय जनता पार्टी ने काफी माथापच्ची के बाद 17 नवंबर को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने 70 उम्मीदवारों के नाम पहली लिस्ट में घोषित किए थे। सूची में मुख्य नाम है सीएम विजय रूपानी का है, जो कि राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने 18 नवंबर को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। सूची में भूज से श्रीमति डॉ. निमाबेन आचार्य तो वहीं डायमंड नगरी सूरत की मांडवी सीट से प्रविणभाई मेरजीभाई चौधरी को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।