फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat elections: Dissatisfied with ticket distribution BJP leaders against high command

गुजरात चुनाव: टिकट बंटवारे पर भाजपा में अंसतोष सांसद ने इस्तीफा देने की धमकी दी

Mon, 20 Nov 2017 01:52 AM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Updated Mon, 20 Nov 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gujarat elections: Dissatisfied with ticket distribution BJP leaders against high command
गुजरात बीजेपी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SELF

गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को अहमदाबाद में पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पाटन से भाजपा सांसद ने अपने बेटे को टिकट न मिलने पर इस्तीफा देने की धमकी दी है।  

विज्ञापन



भाजपा 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब 106 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। कुछ पार्टी कार्यकर्ता मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिए जाने तो कुछ नए उम्मीदवारों के नामों के एलान से नाराज हैं। नांडोड, निकोल, नरोडा, खेरालू और अंकलाव विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर पार्टी से अलग होने की बात कही। नर्मदा जिले से आए पार्टी कार्यकर्ता ने कहा कि मौजूदा विधायक की लोकप्रियता गिरी है।
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात: कांग्रेस और पाटीदार नेताओं में बनी सहमति, हार्दिक पटेल आज करेंगे ऐलान
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने पिछले पांच साल में क्षेत्र में कोई विकास का कार्य नहीं कराया। ऐसे में उनको टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। इसी तरह से अन्य क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ता भी घोषित उम्मीदवारों के नाम से नाराज दिखे और उन्होंने प्रत्याशियों को बदलने की मांग की। 

पाटन से भाजपा सांसद लीलाधर वाघेला ने कहा कि यदि उनके बेटे को बनासकांठा की दीसा सीट से टिकट नहीं दिया गया तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी से अपने बेटे दिलीप को उम्मीदवार बनाने की अपील कर चुके हैं और उम्मीद है कि पार्टी इसे मान लेगी। मौजूदा समय में इस सीट से कांग्रेस का विधायक है। 

पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 77 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

वहीं मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भरोसा जताया कि भाजपा कार्यकर्ता गुस्सा शांत होने के बाद पार्टी के लिए काम करना शुरू कर देंगे। पार्टी की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कौशिक पटेल ने भी विश्वास जताया कि जल्द ही सबकुछ सही हो जाएगा। 
              

Trending Videos

चुनाव आयोग ने सांप्रदायिक वीडियो की जांच के आदेश पुलिस को दिए

गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पुलिस को एक सांप्रदायिक वीडियो क्लिप की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य में वोटरों को धर्म के आधार एकजुट करने के लिए कथित रूप से क्लिप में मुस्लिमों के खिलाफ भड़काया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी बीबी स्वैन ने कहा कि मीडिया में वीडियो की खबर पढ़ने के इसका संज्ञान लिया। इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है। पुलिस को इसकी जांच का निर्देश दिया है। साइबर अपराध विभाग इसकी जांच करेगा।

 उन्होंने कहा कि जिला चुनाव अधिकारियों को सोशल मीडिया पर आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में सचेत रहने और तत्काल ऐसे मामलों के समाधान को कहा गया है।           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed