फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Deputy Chief Minister's 'heavily drunk' son prevented from boarding Qatar Airways flight

नशे में डूबे डिप्टी CM के बेटे को फ्लाइट में चढ़ने से रोका

Tue, 09 May 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 09 May 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Deputy Chief Minister's 'heavily drunk' son prevented from boarding Qatar Airways flight

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के बेटे जयमीन पटेल को कतर एयरलाइंस से उड़ान भरने से अधिकारियों ने रोक दिया। जयमीन, उनकी पत्नी  झलक और बेटी वैशवी सुबह कतर एयरलाइंस से ग्रीस जा रहे थे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जयमीन ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी जिसकी वह से एयरलाइंस अधिकारियों ने ये कदम उठाया। इतना ही नहीं रोके जाने से नाराज जयमीन ने एयरलाइंस के स्टाफ के साथ बदसलूकी भी की। मामला बढ़ता देख जयमीन की पत्नी ने एयरलाइंस के स्टाफ से माफी मांगी और पति को लेकर फ्लाइट से बाहर चली गईं। 
विज्ञापन


बता दें कि फ्लाइट में नशे में चढ़ने पर यात्री के पकड़े जाने पर उसे जेल हो सकती है लेकिन अभी तक जयमीन के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत जब उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से बात की गई तो उन्होंने इसे अपने विरोधियों का साजिश करार दिया। उन्होंने बेटे पर लगे सारे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की तबियत खराब थी इसलिए जयमीन की मां ने उसे वापस घर बुलाया था। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी हमारी छवि खराब करने के लिए ऐसी झूठी खबरें फैला रहे हैं। 


जहां एक ओर गुजरात में शराबबंदी कानून को और सख्त बनाने पर गुजरात सरकार कई नए प्रावधान लेकर आई है वहीं गुजरात उपमुख्यमंत्री के बेटे की इस तरह की घटना सरकार पर कई सवाल खड़े करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed