फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat CM Vijay Rupani links cow protection law with culture

गुजरात CM ने कहा, गाय संरक्षण कानून को मजबूत करके हमने संस्कृति को मजबूत किया

Sun, 11 Jun 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sun, 11 Jun 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
Gujarat CM Vijay Rupani links cow protection law with culture
विजय रूपानी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि गाय संरक्षण कानून को मजबूत करना उनकी सरकार द्वारा संस्कृति को पुन: स्थापित करने और भारत माता का दुनिया को फतह करने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसलों में से एक था। इस साल के शुरुआत में राज्य सरकार ने गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया था ताकि गौ हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा दी जा सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक इच्छा के साथ ये कानून बनाया है। हम सालों तक आरएसएस में बढ़े हैं। हमने संस्कृति को फिर से स्थापित करने के लिए ये कानून लागू किया है। इसके अलावा हमने लोगों में ये संदेश भेजा है कि यह सरकार गाय, गंगा, गीता जैसी भारत माता के बुनियादी घटकों को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उक्त बातें रूपानी ने शुक्रवार को क्षत्रीय और काठियावाड़ी रॉयल्स द्वारा आयोजित एक समारोह में कही। बता दें रूपानी राजकोट पश्चिम से विधायक हैं।

उन्होंने कहा, संत, क्षत्रीय और जैन जो जीव दया के विचार को स्वीकार करते हैं, ने सरकार की इस कदम का स्वागत किया है। लेकिन आज राजनीति में ऐसे लोग भी हैं जो बेशर्मी से कहते हैं कि उनके पास सार्वजनिक रूप से गायों को मारने और बीफ का सेवन करने की स्वतंत्रता है। ऐसी परिस्थितियों में, सरकार ने संस्कृति बनाए रखने के लिए गाय संरक्षण कानून को लागू करके अपनी आवाज उठाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपानी ने कहा कि  गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम में संशोधन उनकी सरकार द्वारा लिए गए सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed