{"_id":"5a0d1f4d4f1c1bee688bbafe","slug":"gujarat-bjp-using-yuvraj-to-target-rahul-gandhi-after-ban-on-pappu-by-ec","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पप्पू' पर लगा बैन, अब इस शब्द से राहुल पर निशाना साध रही भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'पप्पू' पर लगा बैन, अब इस शब्द से राहुल पर निशाना साध रही भाजपा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के गुजरात चुनाव प्रचार में पप्पू शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए युवराज शब्द का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उसने बुधवार को युवराज के जिक्र वाला एक वीडियो भी जारी किया। चुनाव आयोग ने राहुल के लिए युवराज के इस्तेमाल की भाजपा को अनुमति दी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के 'आलू से सोना' बनाने वाले वीडियो की ये है असली कहानी
विज्ञापन
गुजरात भाजपा के फेसबुक पेज पर जारी 49 सेकेंड के वीडियो में एक ग्रॉसरी स्टोर का दृश्य दिखाया गया है। जिसमें दुकानदार से उसका सहयोगी कह रहा है कि युवराज आए हैं। इस पर दुकानदार कहता है कि वह दुकान से युवराज को कोई भी चीज दे देगा, लेकिन वोट नहीं देगा क्योंकि कांग्रेस के समय हुए दंगों में उसकी दुकान जला दी गई थी। बाद में दुकानदार की पत्नी कहती दिख रही है कि हम केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट करेंगे।
विज्ञापन
क्या है मामला?
election commission
बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने गुजरात में अपने एक टीवी विज्ञापन में ‘पप्पू’ शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के तहत आने वाली मीडिया कमेटी ने 'पप्पू' शब्द पर आपत्ति जताई थी। इस विज्ञापन को पार्टी ने मंजूरी के लिए पिछले महीने आयोग को भेजा था। जिसके बाद भाजपा ने स्क्रिप्ट बदलकर आयोग को भेजी थी।