Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   finance minister arun jaitley address on 7th Pay Commission allowances

7वां वेतन आयोगः महंगाई भत्ते के साथ बदलेगा HRA, छोटे कर्मचारियों को फिक्स अलाउंस

Wed, 28 Jun 2017 07:50 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट Updated Wed, 28 Jun 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
finance minister arun jaitley address on 7th Pay Commission allowances
सातवें वेतनमान आयोग के भत्तों की सिफारिशों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी देने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पे-कमीशन के जो सुझाव कर्मचारियों के पक्ष में थे उन्हें स्वीकार कर लिया गया है और साथ ही कुछ सुधार भी किए गए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि एचआरए के तीनों कैटेगरी के लिए पे कमीशन ने 24, 16 और 8 फीसदो बढाने की घोषणा की थी लेकिन इसमें सुधार किया है। जो कि महंगाई भत्ते के आधार पर बदलेगा।
विज्ञापन

जब डीए 25 प्रतिशत पर पहुंचेगा तब डीए 27, 18 और 9 प्रतिशत हो जाएगा। डीए के 50 प्रतिशत पर पहुंचने पर HRA बढ़कर बेसिक पे का 30, 20 और 10 प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचले दर्जे के कर्मचारियों के लिए एक न्यूनतम भत्ता निर्धारित किया गया है। जेटली ने बताया कि इस फैसले से सरकार पर चालू वित्त वर्ष में 30 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नए भत्ते और पेंशन 1 जुलाई 2017 से लागू होगी।  केंद्रीय कैबिनेट ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों की 34 अनुशंसाओं को मंजूरी दे दी है।

सेना के जवानों को भी तोहफा
सेना के जवानों के लिए भी भत्तों में इजाफे को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है। सियाचिन एलाउंस के लिए 7th पे-कमीशन ने 31,500 रुपये के भत्ते की घोषणा की थी जिसे बढ़ाकर 42,500 रुपये कर दिया गया है। वहीं लेवल 9 से निचली जगहों पर दिए जाने वाले भत्ते को 21 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया गया है। पीस एरिया में जवानों को राशन मनी एलाउंस कैश के रूप में दिया जाएगा। 

इसके अलावा पेंशनर्स को प्रति माह मिलने वाले अलाउंस 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।  कैबिनेट ने नेशनल हाईवे -2 चकरी से इलाहाबाद को 6 लेन बनाने की भी मंजूरी दे दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed