{"_id":"5a00aac94f1c1bf3538bb937","slug":"congress-said-modi-should-give-answer-about-corrupted-bjp-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमारे नेताओं पर तो मुकदमा, अब जरा अपनों के बारे में बताओ मोदी जी : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हमारे नेताओं पर तो मुकदमा, अब जरा अपनों के बारे में बताओ मोदी जी : कांग्रेस
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
modi kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मित्रों खा रहा हूं और खाने भी दे रहा हूं। यह युवक कांग्रेस का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ताजा तंज है। वहीं लिस्टेंस्टीन बैंक,एचएसबीसी बैंक, स्विट्जरलैंड, पनामा पेपर्स, पैराडाइज पेपर्स में सामने आए भाजपा नेताओं के नाम को लेकर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जोरदार हमला बोला है।
विज्ञापन
पढ़ें: मोदी मंत्र, सब फल खा जाओ - काम मत करो : राहुल
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि 2432 कालाधन रखने वाले लोगों के नाम सामने आए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इन्हें सार्वजनिक नहीं कर रही है। इतना ही नहीं, जिन भाजपा नेताओं और भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, सरकार ने उनके विरुद्ध भी जांच का कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि इसमें कांग्रेस के नेता सचिन पायलट का नाम आया था। इसको लेकर सचिन ने अपना पक्ष रख दिया है और सीबीआई उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर चुकी है। इसी तरह से तीन अन्य लोग जो कांग्रेस नेताओं के परिवार या उनसे संबंधित हैं, उनके खिलाफ भी जांच एजेंसियों ने प्राथमिकी दर्ज कर रखी है, लेकिन किसी भाजपा नेता के विरुद्ध कोई कदम नहीं उठाया गया।
पढ़ें: नोटबंदी पर जंग की पटकथा तैयार कर रहीं भाजपा-कांग्रेस
रणदीप ने कहा कि जिन भाजपा नेताओं के इसमें नाम हैं उनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, केन्द्र सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा, भाजपा के राज्यसभा सांसद रामकृपाल सिन्हा समेत अन्य हैं।
भाजपा नेताओं ने नहीं दी चुनाव आयोग को जानकारी
रणदीप सिंह सुरजेवाला
रणदीप सिंह सुरजेवाला के अनुसार जयंत सिन्हा और राम कृपाल सिन्हा दोनों ने 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान भरे गए हलफनामे में यह जानकारी छिपाई है। केन्द्र सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इसकी जानकारी नहीं दी कि वह कुछ कंपनियों में बतौर निदेशक कार्य कर रहे हैं।
वहां से वह उसके एवज में धन भी ले रहे हैं। इसी तरह से राम कृपाल सिन्हा ने भी ऐसा ही किया। जबकि दोनों नेता इस समय सार्वजनिक जीवन में हैं। अब आरके सिन्हा कह रहे हैं कि वह मौन व्रत ले लिए हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री भाजपा से जुड़े लोगों को बचाने में लगे हैं।
वहां से वह उसके एवज में धन भी ले रहे हैं। इसी तरह से राम कृपाल सिन्हा ने भी ऐसा ही किया। जबकि दोनों नेता इस समय सार्वजनिक जीवन में हैं। अब आरके सिन्हा कह रहे हैं कि वह मौन व्रत ले लिए हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री भाजपा से जुड़े लोगों को बचाने में लगे हैं।