{"_id":"598fc3704f1c1b726c8b460b","slug":"blue-whale-challenge-bengal-boy-committed-suicide-dehradun-kids-stopped-by-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blue Whale Game ने ली एक और बच्चे की जान, 5 को स्कूल प्रशासन ने बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
Blue Whale Game ने ली एक और बच्चे की जान, 5 को स्कूल प्रशासन ने बचाया
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Youtube
ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल तेजी से बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को पश्चिम बंगाल में 10वीं का एक छात्र इसका शिकार बन गया। शुक्रवार को देहरादून में स्कूल प्रशासन ने पांच बच्चों को गेम से बचाया। लोगों ने बताया कि दोनों ही मामलों में बच्चों ने ब्लू व्हेल गेम खेला था, जिसमें उन्हें अपने आप को नुकसान पहुंचाने का चैलेंज दिया गया था।
विज्ञापन
A class 10th student in West Bengal's West Midnapore has allegedly committed suicide following instructions on 'Blue Whale' online game pic.twitter.com/j3YpAMIU8U
— ANI (@ANI) August 13, 2017विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के वेस्ट मिदनापुर में रहने वाले अनकन ने अपने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। अनकन के पिता गोपीनाथ ने बताया कि शनिवार को वह स्कूल से आया और कम्प्यूटर पर गेम खेलने लगा। जब उसकी मां उसे लंच के लिए बुलाया तो उसने कहा कि वह नहाने के बाद खाना खाएगा। जब काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं आया तो माता-पिता ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सामने बेटे की लाश पड़ी है।
विज्ञापन
पढ़ें: क्या है 'खूनी खेल' Blue Whale जो ले रहा है बच्चों की जान? अपने बच्चों को ऐसे रखें गेम से दूर
अनकन के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसने ब्लू व्हेल चैलेंज गेम खेला था। वहीं देहरादून में स्कूल प्रशासन ने पांच बच्चों को आत्महत्या करने के रोका। बच्चों ने स्कूल प्रिंसिपल के सामने ये बात मानी कि वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहे है। स्कूल प्रशासन ने यह कदम बच्चों के असामान्य व्यवहार के बाद उठाया।