फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   After the debt waiver the Maharashtra government now announced fund for the farmers

कर्ज माफ के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने किया किसानों के लिए फंड का ऐलान

Tue, 13 Jun 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Presented by : अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by : अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Jun 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
After the debt waiver the Maharashtra government now announced fund for the farmers
देवेंद्र फड़णवीस

महाराष्ट्र सरकार के बड़े पैमाने पर किसानों के कर्ज माफी के बाद सरकार ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। फड़नवीस सरकार ने रविवार को कर्ज माफी के साथ-साथ किसानों के लिए 30 हजार करोड़ रु के फंड की घोषणा की है। पिछले दिनों ही महाराष्ट्र के गरीब किसानों का तकरीबन 4 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया गया है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, बड़े स्तर पर कर्ज माफ करने के चलते सरकार पर 32 हजार करोड़ रुपये का बोझ आ गया है। वरिष्ठ मंत्रियों का समूह इस बात को लेकर चर्चा कर रहा है कि किसानों के साथ कर्ज माफी वाले किसान को भी आने वाले पांच सालों के लिए  बैंक लोन की सुविधा देगा जिससे ये बोझ प्रत्येक साल के लिए 6 हजार करोड़ का बैठेगा।
विज्ञापन


वहीं, समूह के एक मंत्री के अनुसार, सरकार बैंक को भविष्य के लिए बॉन्ड्स के रुप में गारन्टी देगी। उन्होंने दावा किया कि देश के कई निजी और सरकारी बैंकों ने इस पर सहमति भी जताई है। बता दें कि सरकार महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस समूह का गठन किसानों की पैसों की समस्याओं को सुलझाने के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मुंबई में पट्टे पर संपत्ति और इसके उपनगरों से सरकार को आय में अधिक मुनाफा होने वाला है जिसके चलते सरकार के पास पैसों की भी कमी नहीं रहेगी। खबर है कि पिछले साल बड़े स्रोतों से कम जमा के चलते महाराष्ट्र सरकार को 14 हजार करोड़ रुपये का राजस्व घाटा हुआ था। वहीं, नोटबंदी के दौरान भी भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के 500 मीटर के दायरे में  शराब बेचने पर भी रोक लगा दी थी जिसकी वजह से भी सरकारी जमा पर खासा प्रभाव पड़ा था। 


गृह विभाग ने पुलिस से आज्ञा लेने पर भी ज्यादा फीस वसूलने का प्रस्ताव पारित किया है। वहीं, वित्तिय विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राजस्व विभाग भी अचल संपत्ति से भी ज्यादा से ज्यादा पैसा जुटाने की कोशिश में लगी हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि विकास कार्यों में लगने वाला पैसा फंड को प्रभावित न करे इसके लिए विभिन्न तरह के स्रोतों के जरिए इस समस्या को भी सुलझाया जाएगा ताकि राज्य में चल रहे प्रोजेक्ट्स पर ध्यानपूर्वक पैसा खर्च किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed