अद्भुत आर्टिस्ट, चॉकलेट्स और ड्राई फ्रूट्स पर बना लेता है नायाब पेंटिंग
आप कभी सोच सकते हैं कि जिन छोटी सी छोटी चीजों को हम बड़ी आसानी से खा जाते हैं, उन पर ही बहुत खूब की कलाकारी की जा सकती है?
नहीं ना! तुर्की के इस्तांबुल के हसन काले की आप कला देखें लें, तो इन पर यकीन आएगा।
मेट्रो के मुताबिक हमेशा से एक आर्टिस्ट रहे हसन ने बीस साल पहले ही खाने की चीजों पर बहुत पतली धारियों पर लाइन बनाने की अपनी खास कला को पहचाना और कुछ अलग करने की ठानी।
ये वाकई गजब है
हसन ने सोचा कि क्यों ने दुनिया की सबसे ऐसी चीजों पर पेटिंग बनाई जाए जिस पर पेंट करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
तभी से उन्होंने बादाम, पिस्ता, काजू, चॉकलेट और फलों के छोटे-छोटे हिस्सों पर ड्रॉइंग बनाई।
उनकी बनाई हुई पेटिंग वाकई अद्भुत है। इतनी कठिन पेटिंग को छोटे से टुकड़े पर बनाना अपने आप में बड़ी चुनौती होती है।
महीनों की मेहनत
उन्होंने अपनी बात में जोड़ा कि ऐसा कर पाना अपने आप में मुश्किल लेकिन बहुत ही खूबसूरत काम होता है।
ब्रेकअप से ऐसी हुई आहत, हफ्तेभर में 77639 बार किया ब्वॉयफ्रेंड को फोन!